हल्द्वानी में घर में घुसकर बदमाशों ने की महिला की निर्मम हत्या

Please Share

हल्द्वानी: हल्द्वानी कि गोरापड़ व में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहाँ घर में घुसे बदमाशों ने 45 वर्षीय पूनम पांडे और उसकी बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पूनम पांडे की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर  रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही लुटेरों ने कुत्ते को भी मौत के घाट उतार दिया। घर से स्कूटी और एक बंदूक भी अपने साथ लेकर फरार हो गए। वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही आईजी कुमाऊं, एसएसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी बारीकी से जांच कर रहे हैं। कुमाऊं क्षेत्र में हत्या, लूट और डकैती की यह इसी साल तीसरी-चौथी घटना है। इससे पहले हल्द्वानी और रुद्रपुर में भी लुटेरों ने घर में लूटपाट कर एक महिला और एक पुरुष को मौत के घाट उतार दिया था। उसको लेकर पुलिस की कड़ी आलोचना भी हुई थी। अब इस घटना ने एक बार फिर से पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ऐसे में पुलिस बेहतर कानून व्यवस्था के लाख दावे करती रहे, लेकिन ऐसी घटनाएं लगातार घटित होती रही। इससे लोगों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश है। घटना को लेकर पुलिस ने दावा किया है कि इसका खुलासा जल्दी कर दिया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like