हरिद्वार में बाईक और अॉटो की भिडंत, एक युवती की मौत

Please Share

हरिद्वार: जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक युवती की मौत हो गई व एक अन्य घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, सिडकुल के महिन्द्रा कम्पनी के बाहर ऑटो और बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, जिसमे ऑटो पलट गया तथा बाईक के परखच्चे उड गये। बाइक पर एक युवक व  एक युवती सवार थे। घटना के समय बाइक पर जा रहे युवक, युवती महिन्द्रा कम्पनी की तरफ से अपने घर रोशनाबाद जा रहे थे। जिनमे से उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली 22 वर्षीय शबनम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल बना गया व वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ऑटो को अपने कब्जे में लिया। जबकि ऑटो  चालक मौके से फरार हो गया। फ़िलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

-अरुण कश्यप

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like