हेली सेवाओं में प्रशासन के दखल से परेशान हेली ऑपरेटर कर्मचारियों ने की हड़ताल, हवाई सेवा रही ठप

Please Share

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में हेली सेवाओं को लेकर व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन के रुख से नाराज ऑपरेटरों ने केदारनाथ में दो घंटे सेवाएं रोक दी। वहीँ नाराज सभी हेली ऑपरेटर कर्मचारीयों ने दो घंटे की हड़ताल की।

केदारनाथ हेली ऑपरेटर कर्मचारियों का आरोप है कि, प्रशासन हेली सेवाओं में अपनी मनमानी कर रहा है। जहाँ टिकट लिए यात्रीयों को हाथ पकड़ कर इसलिए हेलीकॉप्टर से बाहर निकल दिया गया कि, उन्हें एसडीएम के कुछ जानकारों को हेलीकॉप्टर में चढ़ाना था। साथ ही उन्होंने कहा कि, वीआईपी को यात्रा कराने के लिए प्रशासन द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा न करने पर जहाज को सीज करने की धमकी तक दी जा रही है।

हेली कर्मचारियों का कहना है कि, प्रशासन हेली के मानकों को दरकिनार कर यत्रियों के साथ ही हेलीकॉप्टरों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर रहा है। दरअसल, हेलिकोप्टर की भार क्षमता के अनुसार ही इसके भार का निर्धारण होता है, जिसमे यात्रियों, तेल व पायलेट का भार शामिल होता है, लेकिन पहले से ही निर्धारित भार को दरकिनार कर प्रशासन अचानक मनमानी कर किसी भी अतिरिक्त भार वाले को हेलीकॉप्टरों में सवार करा देते हैं, जिससे हेलीकॉप्टरों के दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।

वहीं एसडीएम ने ओपेरेटरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वे यात्रियों को सही ढंग से न बैठकर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, तीन-तीन दिनों तक होल्ड करने के बावजूद ओपरेटर उन्हें यात्रा से वंचित करते हैं।

ऐसे में अब भले ही यात्रियों से दुर्व्यवहार का आरोप अधिकारी और ओपेरटर एक-दुसरे पर लगा रहे हों, लेकिन देवभूमि में आये यात्रियों से ऐसी धोखाधड़ी व दुर्व्यवहार किया जाना शर्मनाक है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like