केदारनाथ हेलिसेवा के नाम पर लाखों की ठगी,तीर्थयात्री परेशान

Please Share

केदारनाथ हेलिसेवा के नाम पर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शासन द्वारा तीर्थ यात्रियों की सुविधा और ठगी को रोकने के लिए किए गए दावे हवाई साबित हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग पुलिस को बालकृष्ण दास पुत्र श्याम सुन्दर निवासी 29 C आनंद धाम परिक्रमा वृंदावन मथुरा उत्तरप्रदेश लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह 24 यात्रियों के ग्रुप में श्रीकेदारनाथ दर्शन के लिए आए थे। उनके द्वारा ऑनलाइन हेली टिकेट्स के लिए सर्च किया गया तो एक मोबाइल नम्बर फ़्लैश हो रहा था । जिसपर उन्होंने संंपर्क किया तो उसने अपना नाम जतिन राणा केदार ट्रेवल्स ट्रैवेलिंग एजेंसी से होना बताया इनसे बात की गयी तथा 24 tickets की बुकिंग के सम्बन्ध मे 1,22,000/- रूपये इनके बैंक अकॉउंट मे ट्रांसफर किये गए। उक्त व्यक्ति जतिन राणा को रुद्रप्रयाग पहुँच कर ज़ब कॉल की गयी तो उसने कहा कि में आपके सारे पैसे रिफंड कर दूंगा तथा अब आपकी टिकट्स नहीं हो सकती।

पीड़ित ने बताया कि इस पर हम लोग सहमत हो गए थे।लेकिन उसके बाद से उस व्यक्ति से कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है तथा पैसे वापस भी नहीं कर रहा है इसपर कोतवाली रुद्रप्रयाग मे उक्त जतिन राणा के विरुद्ध मु0अ0सं0-12/16धारा 420 IPC पंजीकृत किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like