उत्तराखंड: खाई में गिरी कार, घंटों बाद पता चला, सभी 5 कार सवारों की दर्दनाक मौत

Please Share

चमोली: कर्णप्रयाग-कुजासू मोटर मार्ग पर सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार कुजासू धार के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल पांच लोग सवार थे, कार सवार सभी की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कार मालिक सोहन सिंह स्वयं कार चला रहे थे। वे कर्णप्रयाग से दोपहर 2 बजे कुजासू गांव के लिए निकले, लेकिन देर शाम तक भी जब घर नहीं पहुंचे, तो ग्रामीण उनकी तलाश में निकले। इसी दौरान कुजासूधार में खाई की ओर कार के टायरों के गहरे निशान दिखाई देने पर खाई में थोड़ा नीचे उतरे तो दुर्घटना का पता चला।
वहीं सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और कार सवार पांचों लोग दम तोड़ चुके थे।
मृतकों की पहचान सोहन सिंह (45) पुत्र रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह (72) पुत्र रतन सिंह, नंदन सिंह (75) पुत्र आलम सिंह, हीमा देवी (34) पत्नी कुलदीप सिंह, बिंदू देवी (35) पत्नी रमेश सिंह सभी ग्राम-कुजासू (पोखरी) के रूप में हुई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like