मुस्कान होटल के पास ओवरटेक के दौरान महिंद्रा बोलेरो पिकअप व बाइक में हुई ज़ोरदार टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत

Please Share

देहरादून: देहरादून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 07-09-20 की साँय मुस्कान होटल से पहले एक बाइक सवार रामपत उम्र 41 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रमाकांत अमर भारती चंद्रमणि, मोहब्बेवाला, देहरादून अपने साले रवि को छोड़ने के लिए वाहन संख्या UK 07 DS 5117 से रिस्पना पुल जा रहा था।

मुस्कान होटल के समीप वाहन संख्या यूपी 11T 9 885 महिंद्रा बोलेरो पिकअप के द्वारा ओवरटेक कर बाइक सवार को साइड से टक्कर मारी गई, जिसमे बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया, जिन्हें 108 के द्वारा महंत इंद्रेश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा रामपत उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply