मलिन बस्ती को लेकर कांग्रेस आंदोलन पर भाजपा का पटलवार

Please Share

देहरादून: मलिन बस्तियों के मुद्दे को लेकर भाजपा-कांग्रेस अब पूरी तरह आमने-सामने है। भाजपा ने मलिन बस्तियों के मुद्दे पर कांग्रेस के आंदोलन को गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि जहां अतिवृष्टि से उत्पन्न गम्भीर समस्या से निपटने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा जन प्रतिनिधि और संगठन जनता के बीच जकर लोगों की समस्याओं का समाधन कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस पुतला दहन करने में लगी है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण हालत गम्भीर हैं और इन हालात में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री, विधायक और भाजपा संगठन के पदाधिकारी जनता के बीच उनकी समस्याओं के निदान व सहायता के लिए दौरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। इस पर सबसे गम्भीर बात यह है कि इन गम्भीर परिस्थितियों में भी कांग्रेस मलिन बस्तियों के मामले पर सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध कर रही है। इससे साफ है की कांग्रेस गरीब विरोधी है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अध्यादेश से चालीस से पचास हजार लोंगो को लाभ होगा। जबकि कांग्रेस 2016 के अपने जिस अध्यादेश का जिक्र कर रही है। उसका फायदा केवल 36 परिवारों को मिलना था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like