ममता बनर्जी अच्छी प्रधानमंत्री हो सकती हैं: यशवंत सिन्हा

Please Share

नई दिल्ली: यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तृणमूल कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की ओर से ‘बांगला मंथन वार्ता’ सत्र के दौरान वहां पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री यशवंत सिन्हा एक अच्छी प्रधानमंत्री होंगी।

विपक्ष को लेकर उन्होंने कहा कि अभी महागठबंधन पूरी तरह से स्वरूप में आया है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो ममता के पास प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल एक बड़ा राज्य है, यहां लोकसभा की भी काफी सीटें हैं। ऐसे में यहां का काफी प्रभाव होगा।

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। कई फैसले ऐसे हुए हैं, जिन्हें लेते हुए कैबिनेट की भी मंजूरी नहीं ली गई है। उन्होंने इस दौरान नोटबंदी, जीएसटी की भी आलोचना की।

यशवंत सिंहा ने कहा कि लोकसभा सीटों के मामले में पश्चिम बंगाल सबसे बड़े प्रांतों में शामिल है। सिन्हा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल के नतीजों का असर राष्ट्रीय स्तर पर होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like