पाकिस्तान पहुंचे ब्रिटेन के राजकुमार और उनकी पत्नी, स्वागत में उतर आई पूरी इमरान सरकार

Please Share

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन पांच दिन के दौरे पर हैं। वह सोमवार की रात पाकिस्तान पहुंचे। ब्रिटेन के शाही जोड़े की पाकिस्तान में यह पहली यात्रा है। पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर उतरने के बाद वहां के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुलदस्ता देकर ब्रिटेन के शाही जोड़े का स्वागत किया इस मौके पर वहां पाकिस्तान में ब्रिटेन के उच्चायुक्त थॉमस ड्रू भी मौजूद थे।

शाही जोड़े के स्वागत के लिए पाकिस्तान ने खूब तैयारी की और प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन का रेड कार्पेट स्वागत किया गया। बता दें कि ब्रिटेन के इस शाही जोड़े की यात्रा यूनाइटेड किंगडम (यूके) के विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के अनुरोध पर आयोजित की गई है।

ब्रिटेन के शाही जोड़े की इस यात्रा से बेहद उत्साहित पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ड्यूक और डचेज ऑफ कैम्ब्रिज एक बहुत विस्तृत कार्यक्रम के हिस्से के रूप में देश भर में यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि उनका लोगों से जो संपर्क स्थापित होगा, वह सद्भावना पैदा करेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like