मन की बात :पीएम मोदी बोले विकास की शक्ति बम-बंदूक पर भारी,अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए कश्मीरियों को कहा धन्यवाद

Please Share

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो द्वारा चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसके अलवा पीएम मोदी ने जलनीति, अमरनाथ यात्रा,  विज्ञान के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए क्विज कॉम्पीटिशन समेत कई विषयों का जिक्र किया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार) रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमरनाथ यात्रा की सफलता के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कश्मीर के लोग अमरनाथ यात्रियों की सेवा और मदद करते हैं. इस बार अमरनाथ यात्रा में पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए हैं।पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग अमरनाथ यात्रा से लौटकर आते हैं, वह जम्मू-कश्मीर के लोगों की गर्मजोशी और अपनेपन की भावना के कायल हो जाते हैं। वहीं उत्तराखंड में भी चार धाम की यात्रा के लिए रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं।

जलनीति पर जोर देते हुए कहा कि जल संरक्षण लोगों के दिल को छूने वाला विषय है।पानी के विषय ने इन दिनों हिन्दुस्तान के दिलों को झकझोर दिया है।पीएम मोदी ने कहा कि सरकार और एनजोओ जल संरक्षण के लिए युद्ध स्तर पर कुछ-ना-कुछ कर रहे हैं।इसका शानदार उदहारण झारखंड का आरा केरम गांव है। वहीं मेघालय देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने अपनी जल-नीति तैयार की है।इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को बधाई भी दी।पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में उन फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनमें कम पानी की जरुरत होती है और किसान का भी कोई नुकसान नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि Back To Village कार्यक्रम के बारे में पूरे देश को जानकारी होनी चाहिए। कश्मीर के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ने को कितने बेताब हैं, कितने उत्साही हैं यह इस कार्यक्रम से पता चलता हैसाथ ही उन्होंने कहा कि हमारे लिए बहुत जरुरी है कि Waste to wealth बनाने का कल्चर हमारे समाज में डेवलप हो। एक तरह से कहें, तो हमें कचरे से कंचन बनाने की दिशा में, आगे बढ़ना है। योगेश सैनी इंजीनियर हैं और अमेरिका में नौकरी छोड़कर माँ भारती की सेवा के लिए वापस आए हैं। स्ट्रीट आर्ट के माध्यम से, दिल्ली के कई इलाकों को खूबसूरत पेंटिग से सजाने-संवारने का काम किया। कुंभ के दौरान प्रयागराज को सजाने में भी योगेश सैनी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

इससे पहले सत्ता में दोबारा लौटने के बाद पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जल संरक्षण का मुद्दा उठाया था। इस दौरान पीएम मोदी ने जल संरक्षण के लिए हर किसी से सहयोग की अपील की है। उन्होंने फिल्म और मीडिया से लेकर खेल और धार्मिक संगठनों तक से इसे जन जागरण का रूप देने का आग्रह किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like