उत्तराखंड में एक बार फिर रिश्ते शर्मसार, मामा ने 12 साल की मासूम से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

Please Share

रुड़की: उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार करती दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हरिद्वार से सटे रुड़की में एक मामा ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने न सिर्फ अपनी 12 साल की भांजी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया बल्कि उसकी अश्लील वीडियो तक बना ली। उसके बाद से वह मासूम को डरा धमकाकर कर कई बार दुष्कर्म करता रहा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की कार्यवाही की मांग की है।

बता दें कि गंगनहर कोतवाली में दी गयी तहरीर में थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री पिछले काफी समय से उनकी पहली पत्नी के भाई यानी अपने सौतेले मामा के साथ रह रही है ।पिछले कुछ समय से मामा नशीला पदार्थ दवा आदि खिलाकर किशोरी से अश्लील हरकत और बलात्कार करता आ रहा है । और उसने किशोरी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे धमकी दी । कि अगर किसी को बताया तो तेरे वीडियो में नेट पर डाल दूंगा ।

किशोरी के पिता ने बताया कि जब हम लोग रुड़की अपनी बेटी से मिलने आए तो मेरा साला कहता कि अभी लड़की की तबीयत ठीक नहीं है और जब ठीक हो जाएगी तब मिलना । उसको ज्यादा बोलने नहीं देता । 24 जुलाई शक होने पर किशोरी के भाई उसे रुड़की से सहारनपुर ले गए ।घर पहुंची किशोरी ने रोते हुए और डरकर सारी बातें बताई ।

वहीं मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर पर थाना गंगनहर में पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर मेडिकल के लिए भेजा है । आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like