ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज थत्यूड़ रहा अव्वल

Please Share
-संवाददाता कृष्णपाल सिंह रावत 
थत्यूड: राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज थत्यूड़, टिहरी की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी यशवीर सिंह रावत और पीटीए अध्यक्ष सोवत सिंह रावत, ओम प्रकाश कोठारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय इंटर कॉलेज भवान के संदीप सिंह, द्वितीय अजय चमोली राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ और तृतीय राजकीय इंटर कॉलेज मथलाऊं के सूरज लाल रहे।
भाला फेंक में प्रथम स्थान सोबेन्द्र कुमार राजकीय इंटर कॉलेज, बंगशील ने जबकि दूसरा स्थान गोपाल रावत राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ ने प्राप्त किया।
तीन दिवसीय शरद कालीन एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ 107 अंकों के साथ प्रथम और राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गांव 90 अंकों के साथ द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी 85 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के प्रधानाचार्य एसके सहगल, दिनेश सिंह बिष्ट, कमल पुंडीर, अनिल रांगड़, रामाश्रय पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like