नोटबंदी को विपक्ष ने अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए जारी किया वीडियो..

Please Share

दो साल पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी पर मंगलवार को विपक्ष ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विपक्ष की कई पार्टियों ने नोटबंदी को अभी तक का सबसे बड़ा घोटाला बताया और एक वीडियो भी जारी किया। विपक्ष के द्वारा जारी वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2016 के बाद भी बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की मदद से नोट बदले जा रहे थे।

विपक्षी नेताओं की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के कपिल सिब्बल, रणदीप सुरजेवाला, अहमद पटेल, गुलाम नबी आज़ाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद के मनोज झा, शरद यादव शामिल रहे। यहां नेताओं की तरफ से एक वीडियो दिखाया गया।

कपिल सिब्बल ने कहा कि कुछ चौकीदारों ने देश के साथ गद्दारी की है और आम आदमी की जेब से पैसा छीन लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वीडियो दिखाया गया जिसमें दावा किया जा रहा है कि पत्रकारों ने मिलकर नोटबंदी पर एक विशेष जांच की है।

https://tnn.world/tsunami-of-stings-modis-bjp-unmasked-part-1/#fvp_Tsunami+of+Stings+-+Modi+BJP+Unmasked+Part+1+-+GJ+MASTER+with+Subtitles,10m27s

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण देश की जीडीपी पीछे चली गई, किसानों को नुकसान हुआ, छोटे कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा। वीडियो में दिखाया गया कि 5 करोड़ के 500 के नोट आए और 3 करोड़ के 2000 के नोट दे दिए गए, ये सभी 31 दिसंबर 2016 के बाद हुआ है।

हालांकि, कपिल सिब्बल ने अंत में कहा कि वह इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते हैं, ना ही वह कह रहे हैं कि ये वीडियो उनका है। उन्होंने कहा कि ये वीडियो उन्हें एक वेबसाइट से मिला है, जिसमें कुछ चौंकाने वाली बात सामने आई हैं। हम चाहते हैं कि इस वीडियो में जो दिखाया गया है, उसकी जांच हो।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से 8 नवंबर, 2016 को 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही नोटबंदी का ऐलान किया था। तभी से विपक्षी पार्टियां इसके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like