पिथौरागढ़: नेपाली युवक से 22 लाख बरामद, एस.बी.आई मुवानी की शाखा से पैसे चोरी करके नेपाल भागने की थी तैयारी

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट:
पिथौरागढ़: पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनाक 25.07.2024 को एस0एस0बी0 धारचूला द्वारा अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल पर चैकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को एक बक्से व दो मोबाइल के साथ पकड़ा गया। चैक करने पर बक्से से 22,45,000/- भारतीय रुपया बरामद हुआ। एस0एस0बी0 द्वारा पूछताछ करने पर उस नेपाली युवक ने अपना नाम नवीन धामी बताया तथा मोबाइल के बारे में पूछने पर उसने मोबाइल कस्बा मुवानी थाना थल क्षेत्र के एक सुनार की दुकान से चोरी करना बताया। बरामद रूपयों के बारे में पूछने पर उक्त युवक द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके पश्चात एस0एस0बी0 द्वारा उक्त युवक को बरामद रूपयों व मोबाइल के साथ अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु, थाना धारचूला के सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में थाना थल को अवगत कराकर वैधानिक कानूनी कार्यवाही प्रारम्भ की गई। क्योंकि बरामद नगदी काफी बड़ी मात्रा में थी अतः इसकी गंभीरता को देखते हुए उक्त मामले का खुलासा करने हेतु, एसपी रेखा यादव द्वारा सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में तत्काल एक टीम का गठन किया गया। अभियुक्त से बरामद मोबाइल के संपर्क नम्बरों की कॉल डिटेल निकलवाई गई, तथा घटना करने के पश्चात अभियुक्त जहां-जहां रुका था उन जगहों के लगभग 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। अभियुक्त बार-बार अपने बयान बदल रहा था परन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उसने उक्त पैसे दिनांक 22.07.2024 की रात्रि कस्बा मुवानी भारतीय स्टेट बैंक से चोरी किये थे। उक्त अभियुक्त के बयान के आधार पर भारतीय स्टेट बैंक कस्बा मुवानी के शाखा प्रबंधक से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा 22.07.2024 की रात्रि में उनके बैंक से 23 लाख 16000 रुपए चोरी किया जाना अवगत कराया गया। शाखा प्रबंधक सुशील कुमार से इस चोरी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत नहीं कराए जाने के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि कुछ तकनीकी कमियों के कारण, तत्काल मुकदमा पंजीकृत नहीं कराया जा सका तथा अब इस संबंध में थाना थल में मुकदमा पंजीकृत कराए जाने की कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्त नवीन धामी दलसे लेखान, मार्मा जिला दार्चुला नेपाल का रहने वाला है।
गठित टीम में मले प्रभारी निरीक्षक धारचुला विजेन्द्र शाह, थानाध्यक्ष थल अम्बी राम, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे, प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डे, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, महिला उप निरीक्षक मेघा शर्मा व कांस्टेबल कमल तुलेरा (सर्विलांस) शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like