पिथौरागढ़: नाबालिक लड़की का अपहरण कर लैंगिक हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Please Share

 

दीपक जोशी की रिपोर्ट;
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस से जानकारी मिली कि दिनांक 31.03.2021 को वादनी द्वारा थाना झूलाघाट में तहरीर दी गई, कि भटेङी निवासी गगन सिंह गोबाङी पुत्र दिगम्बर सिंह गोबाङी, निवासी भटेङी, झूलाघाट, उम्र – 24 वर्ष उसकी नाबालिक लड़की को जबरदस्ती अपनी कार में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती लैंगिक हमला किया गया, जिस सम्बन्ध में थाना झूलाघाट में F.I.R. No. 04/21, धारा- 363/504/506 भा0द0वि0 व 7/8/12 पोस्को अधिनियम बनाम गगन सिंह गोबाङी पंजीकृत किया गया। जिस पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सुचना पर थानाध्यक्ष झूलाघाट तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.03.2021 की रात्रि लगभग 8:30 बजे घाट पिथौरागढ़ रोड से अभियुक्त गगन सिंह गोबाङी को आल्टो वाहन सख्या UK05 C 4842 से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: दुःखद: कॉलहूं खेत के पास कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौके पर ही हुई मौत, 5 घायल

अभियुक्त जनपद से बाहर भागने की फिराक में था। नाबालिक के बयानों के आधार पर उक्त अभियोग में धारा- 366/504/506 IPC व 7/8/12 पोक्सो एक्ट में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा, उ. नि. रेनू (विवेचक), का. अनिल मर्तोलिया, का. मनमोहन भण्डारी व का. मनीष नगरकोटी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Video: मसूरी, व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए रजत, महामंत्री बने जगजीत

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like