Video: मसूरी, व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए रजत, महामंत्री बने जगजीत

Please Share
 नरेश नौटियाल  की रिपोर्ट;
मसूरी: राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हो गए है। अध्यक्ष पद पर पूर्व में ही रजत अग्रवाल को निर्विरोध चुना गया था और महामंत्री पद पर जगजीत कुकरेजा ने जीत हासिल कर अपना कब्ज़ा कायम रखा। जिसमें जगजीत कुकरेजा को 455 वोट पड़े व भारत कुमाई को 355 पड़े। जगजीत कुकरेजा ने 140 वोट से जीत हासिल की। इस मौके पर व्यापारियों ने दोल की थाक पर जमकर झूमें। 
नव निर्वाचित निर्विरोध अध्यक्ष रजत अग्रवाल व महामंत्री जगजीत ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया व कहा की हम हर सम्भव व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like