थानाध्यक्ष एवं एसपीओ को किया गया कोरोना वारियर से सम्मानित

Please Share

हरिद्वार: वर्तमान समय में कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव एवं नियंत्रण प्रबंधन के दृष्टिगत, पुलिस कार्मिकों एवं जनता के व्यक्तियों द्वारा कड़ी मेहनत एवं अत्यंत उत्साह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर 6 मई 2020 को थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पोखरियाल एवं एसपीओ आशिक को कोरोना वारियर से सम्मानित किया गया। 

वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व व भारतवर्ष में कोरोना संक्रमण महामारी के दृष्टिगत संपूर्ण भारतवर्ष में लॉक डाउन किया गया है। इस संक्रमण के रोकथाम हेतु पिरान कलियर में जिला प्रशासन द्वारा जनपद से चिन्हित किए गए 701 लोगों को क्वॉरेंटाइन हेतु पिरान कलियर स्थित होटलों और गेस्ट हाउसों में ठहराया गया था। उक्त ठहराए गए लोगों के साथ क्वॉरेंटाइन के दौरान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पोखरियाल व थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा हर वह प्रयास किया गया जिसके तहत क्वॉरेंटाइन किए गए व्यक्तियों को उक्त महामारी से लड़ने हेतु उनका आत्मविश्वास बना रहे। इस के लिए समय-समय पर अनेक कार्य थानाध्यक्ष व थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा किया गया जिसके अनुसार क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को रमजान पर्व के दृष्टिगत कुरान शरीफ बांटी गई। लोगों को रमजान के दौरान फल वितरित किए गए। समय पर सभी लोगों को कोरोना वायरस के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए गए जिसका सभी लोगों द्वारा पालन किया गया।

रमजान पर्व के दौरान उक्त लोगों को बताया गया कि इस पर्व के दौरान आप कुरान शरीफ पढ़ कर अपने समय को व्यतीत कर सकते हैं जिससे क्वॉरेंटाइन अवधी के समय आप सही ज्ञान लेकर अपने समय को व्यतीत कर सकते हैं। उपरोक्त लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया। सभी को पिरान कलियर पुलिस द्वारा भोजन के साथ साथ अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी रूप में विधि व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न ना होने पाए तथा शांति व्यवस्था कायम रहे।

क्वॉरेंटाइन किए गए 701 व्यक्तियों में से 663 लोगों को क्वॉरेंटाइन अवधि पूर्ण होने के पश्चात सकुशल उनके घरों में होम क्वॉरेंटाइन के लिए संबंधित थाने भिजवाया गया व जो लोग बाहरी राज्यों से संबंधित थे उनमें से 73 लोगों को रिलीफ कैंप साबरी गेस्ट हाउस में ठहराया गया। साबरी गेस्ट हाउस में ठहराये गए लोगों को उनकी क्वॉरेंटाइन पूर्ण होने के पश्चात 05.05.2020 को कुल 62 लोगों को बसों से उनके गृह जनपद भिजवाया गया। इस दौरान सभी क्वॉरेंटाइन किए गए व्यक्तियों व स्थानीय जनता द्वारा पिरान कलियर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। पिरान कलियर पुलिस द्वारा किए गए इन कार्यों से क्वॉरेंटाइन किए गए व्यक्तियों व स्थानीय लोगों में पिरान कलियर पुलिस, हरिद्वार पुलिस व उत्तराखंड पुलिस की छवि बहुत अच्छी बनी। ड्यूटी के दौरान पिरान कलियर में नियुक्त समस्त पुलिस बल द्वारा बहुत ही मेहनत और लगन के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया गया है।

इसी क्रम में पिरान कलियर में नियुक्त किए गए विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) आशिक पुत्र रईस द्वारा पीपल चौक पर मेहनत व लगन के साथ अच्छी ड्यूटी दी गई जिससे पुलिस को काफी सहयोग मिला। उक्त एसपीओ के उत्साहवर्धन के लिए उसे जनता का कोरोना वॉरियर घोषित किया जाना आवश्यक था, ताकि  एसपीओ का मनोबल बना रहे तथा अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिले। जिसके फलस्वरूप एसएसपी हरिद्वार महोदय द्वारा थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पोखरियाल एवं एसपीओ आशिक को करोोंआ वारियर  से सम्मानित किया गया।

थानाध्यक्ष एवं एसपीओ को किया गया कोरोना वारियर से सम्मानित 2 Hindi News Bharat »

थानाध्यक्ष एवं एसपीओ को किया गया कोरोना वारियर से सम्मानित 3 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply