प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का ताबड़तोड़ ट्रांसफर

Please Share

भोपाल: राज्य की कमनलाथ सरकार प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का ताबड़तोड़ ट्रांसफर करने में जुटी है। मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को देर रात आदेश जारी करते हुए अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर उनकी नई पदस्थापना की है।

जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त गुलशन बामरा की पूर्व में सागर संभाग के कमिश्नर पद पर किये गए स्थानांतरण को निरस्त करते हुए उन्हें वित्त विभाग के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। अनुसूचित जाति तtथा आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (अतिरिक्त प्रभार) विभाग के आयुक्त आनंद कुमार शर्मा को सागर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और मंत्रालय में अपर सचिव नीरज कुमार सिंह को वित्त विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

अध्यक्ष, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड अध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश शासन में पदेन अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं साप्रवि मानव अधिकार प्रकोष्ठ (अतिरिक्त प्रभार) पीसी मीना को राज्य शासन में अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं साप्रवि (मानव अधिकार प्रकोष्ठ) का दातिय्व सौंपा गया है। राज्य शासन में प्रमुख सचिव अशोक शाम को श्रम विभाग में प्रमुख सचिव, राज्य शासन में शोभित जैन को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में सचिव, राज्य शासन में सचिव जेके जैन को राजस्व मंडल ग्वालियर में सदस्य, मप्र मानवाधिकार आयोग के सचिव निशांत वरवड़े को चिकित्सा शिक्षा विभाग में आयुक्त, प्रशिक्षण एवं अवकाश से लौटने पर ज्ञानेश्वर बी. पाटिल को राजस्व विभाग में सचिव और राज्य शासन में अपर सचिव डॉ. सुदाम खाड़े को मध्यप्रदेश सडक़ विकास निगम में महाप्रबंधक (कार्मिक) बनाया गया है।

वहीं भोपाल के अपर आयुक्त (राजस्व) राजेश जैन को पाठ्य पुस्तक निगम में प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, कौशल विकास मध्यप्रदेश तथा अतिरिक्त प्रभार -मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास मिशन (एमपीएसएसडीएम) तथा संचालक, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड एवं संचालक, रोजगार विभाग के संचालक संजीव सिंह को आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के संचालक का पद दायित्व सौंपा गया है।

पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश शासन में अपर सचिव और स्कूल शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल (अतिरिक्त प्रभार) के सचिव अनिल सुचारी को मध्यप्रदेश शासन में सचिव बनाया गया है। अवकाश पर चल रहे आईएएस वी किरण गोपाल को ड्यूटी पर लौटने के बाद मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर में प्रबंध संचालक का दायित्व दिया गया है, जबकि मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के प्रबंध संचालक नंदकुमारम् को मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

आपको बता दें कि शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संजीव सिंह द्वारा संचालक, आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर कवीन्द्र कियावत भाप्रसेआयुक्त-सह-संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा संचालक, आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को केवल संचालक आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। मध्यप्रदेश शासन के सचिव व जनसम्पर्क विभाग के तथा आयुक्त पी. नरहरि को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like