VIDEO: परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस ने भरी हुंकार, प्रीतम सिंह व इंदिरा हृदयेश ने चकराता से किया आगाज

Please Share

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का आगाज हो गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सोमवार को चकराता स्थित हनोल मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा शुरू की। इस दौरान प्रीतम के साथ नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

धस्माना ने कहा कि, परिवर्तन यात्रा के जरिए जनता के सामने केंद्र और राज्य सरकारों की विफलताओं को रखा जाएगा। देश की जनता भाजपा की नीतियों से बेहद दुखी है और देश और राज्य की सत्ता में बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि, राफेल खरीद, जीएसटी, नोटबंदी, कृषि, रोजगार, शिक्षा, महंगाई, गंगा सफाई, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  कांग्रेस सरकार की योजनाओं से बैर जैसी कई बातों का जिक्र किया गया। इसके अलावा राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल की विफलताओं में किसान, एनएच 74, भ्रष्टाचार-लोकायुक्त, कानून व्यवस्था, सरकार को हांकता हाईकोर्ट, आबकारी नीति, रोजगार, शिक्षा, अतिक्रमण, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर आंकड़ों के साथ बातें सामने रखी गई।

धस्माना ने कहा कि, भाजपा सरकार ने जो भी वादे पिछले चुनावों में किये, उनमे से एक भी पूरा नहीं किया। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। साथ ही कहा कि, कांग्रेस इस बार प्रदेश में सभी सीटें जीतने जा रही हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like