पूर्व 108 कर्मचारियों का विधानसभा कूच,कई विधायकों ने दिया समर्थन

Please Share

देहरादून -लम्बे समय से बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठे 108 आपातकालीन सेवा और खुशियों की सवारी से हटाए गए कर्ममचारियों ने मंगलवार को विधानसभा कूच किया। वहीं, कर्मचारियों की मांगों को कई विधायकों ने भी समर्थन दिया है। उन्होंने यह मामला विधानसभा में उठाने का भी भरोसा दिलाया है।

बता दें कि 108 व खुशियों की सवारी से हटाए गए फील्ड कर्मचारियों का नई कंपनी में पुराने वेतन पर समायोजन को लेकर को परेड मैदान पर अनिश्चितकालीन  धरना और क्रमिक अनशन जारी है। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने सरकार के उपेक्षित रवैए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा 30 अप्रैल तक काम करने के बाद अभी तक कर्मचारियों का मानदेय नहीं दिया गया है। कर्मचारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी   उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन में कई संगठन भी शामिल होंगे। अपनी मांगों को लेकर आज उन्होंने विधानसभा कूच किया है। लेकिन इस दौरान रिस्पना पुल के समीप बेरिकेडिंग पर पुलिस ने उन्हें विधानसभा जाने से रोक दिया।

उन्होंने कहा कर्मचारी पिछले डेढ़ माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलित है। क्रमिक अनशन पर बैठे कई कर्मचारियों का स्वास्थ्य भी खराब हो चुका है, लेकिन सरकार और प्रशासन का कोई नुमाइंदा कर्मचारियों की सुध लेने नहीं पहुंचा। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में पलायन व बेरोजगारी रोकने के लिए सदन के अंदर व मुख्यमंत्री के समक्ष कर्मचारियों के हित की बात की जाएगी। बताया कि कांग्रेस भी कर्मचारियों की मांग पर सदन में चर्चा कराने को तैयार है। वह न्याय के लिए लड़ रहे हैं।3

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like