पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया दुख:।

Please Share

हैदराबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा हैं की वह निमोनिया से पीड़ित थे। इसके लिए उन्हें एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों  के मुताबिक  पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हैदराबाद के निजी अस्पताल में शनिवार देर रात 1.30 बजे अंतिम सांस ली। वे 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री भी रहे। प्रधानमंत्री ने जताया दुख: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जयपाल रेड्डी को सालों तक सार्वजनिक जीवन का अनुभव था। वे बेहतरीन वक्ता और कुशल प्रशासक थे। उनके निधन का मुझे दुख है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

आप को बता दे की, यूपीए-1 में उन्होंने शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली। यूपीए-2 में उनके पास शहरी विकास मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी रही। 2009 के लोकसभा चुनावों में भी रेड्डी चेवेल्ला लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। जब इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू की थी तो रेड्डी ने 1977 में कांग्रेस छोड़कर जनता पार्टी का रुख कर लिया था। इसके बाद 1999 में उनकी कांग्रेस में वापसी हुई थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like