रिटायर्ड आईजी की बेटी ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सोमवार को होनी थी शादी

Please Share

नई दिल्ली: बिहार में पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुधांशु कुमार की बेटी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस की बेटी ने कथित रूप से पटना स्थित अपने घर की 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका रिटायर्ड आईजी सुधांशु कुमार की बेटी बताई जाती है और उसकी सोमवार को ही शादी होने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक स्निग्धा की शादी बिहार के ही एक आईएएस से होनी थी और इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। पूर्व आईजी की बेटी का नाम स्निग्धा है और उनकी शादी की तिलक की रस्म हो चुकी थी। इसके साथ ही उनकी सगाई की रस्में भी शनिवार को पूरी हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। पटना के डीएम और एसएसपी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like