गढ़वाली, कुमाॅउनी व जौनसारी बोलियों में मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय से राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकास रथों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों को चाहे व महिला स्वयं सहायता समूह हो या पुरूष स्वयं सहायता समूह हो को पांच लाख रूपये तक का लोन बिना ब्याज के दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जन को सरकारी योजनाओं की जानकारी हो और लोग इन योजनाओं का अधिक से अधिक उठा सकें, इस उद्देश्य से प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में विकास रथ के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जायेगा। सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटिकाओं के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। विकास रथों से एलईडी के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। एक माह में लगभग 250 स्थानों पर जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के 23 लाख परिवारों को 5 लाख रूपए तक का निशुल्क ईलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। सौभाग्य योजना से प्रदेश के हर घर तक बिजली पहुंचाई गई है। होम-स्टे योजना से युवा पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार कर सकते हैं। राज्य समेकित सहकारी विकास योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और लाखों लोग लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सांस्कृतिक दलों द्वारा गढ़वाली, कुमाॅउनी व जौनसारी बोलियों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के कलाकारों के अभिनय कौशल व ऊर्जा का प्रदेश हित में सही उपयोग हो सके, इसके लिए सांस्कृतिक दलों के पारिश्रमिक में तीन गुना वृद्धि की गई है। उन्होंने विकास रथ के साथ योजनाओं के प्रचार के लिए जा रहे कलाकारों को योजनाओं के प्रचार के साथ ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने को भी कहा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like