सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा में डूबी दो बहनें, मौके पर ही मौत, मचा कोहराम

Please Share

प्रयागराज: सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया है। जिससे दो बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। माँ बेसुध है।उन्हें सम्भालना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 जानकारी के अनुसार देवहटा घाट पर रविवार सुबह गंगा नहाने गईं दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के थोड़ी देर पहले ही उन्होंने पानी में सेल्फी ली और वीडियो भी बनाया था। लोगों को घाट पर उनका मोबाइल पड़ा मिला था। जानकारी पर परिजनों समेत ग्रामीणों की जुट गई। गोताखोरों को पानी में उतारा गया। करीब घंटे भर बाद दोनों के शव पानी से निकाले जा सके। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि देवहटा गांव के रमेश चंद्र मिश्र जिला कचहरी में अधिवक्ता हैं। उनकी इकलौती बेटी स्वपनिल (21) और उसकी चचेरी बहन एशस्वी (13) दोनों रविवार सुबह गंगा नहाने गईं थी। इस दौरान दोनों ने पानी में नहाते समय सेल्फी ली और वीडियो भी बनाया। अचानक एशस्वी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। यह देख स्वपनिल उसे बचाने को आगे बढ़ी तो वह भी गहरे पानी में चली गई। देखते-देखते दोनों बहनें डूब गईं। हादसे की खबर फैली तो घाट पर परिजनों समेत गांववाले जुट गए।

सूचना पर सीओ उमेश वर्मा और मेजा कोतवाल मनोज कुमार पाठक भी पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाया गया। उन्होंने जाल डाला तो पहले एशस्वी का शव मिला। करीब घंटे भर के प्रयास के बाद स्वपनिल की लाश भी बरामद हो गई। दोनों के शवों को देख परिजनों में कोहराम मच गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like