अमेरिका भी माना कि पाकिस्तान में होता है हिंदुओं पर अत्याचार

Please Share

पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ होने वाले अत्याचार, धार्मिक उत्पीड़न की जानकारी समय-समय पर सामने आती  हैं। जिसमें हिंदू लड़कियों को अगवा करके धर्मांतरण के बाद मुस्लिम शख्स से निकाह कराने के कई मामले सामने आए हैं। इन सभी घटनाओं की भारत ने निंदा कीहै। और अब इस बात पर अमेरिका ने भी मुहर लगा दी है। अमेरिका ने ऐसे देशों के नाम बताए हैं जहां धार्मिक आधार पर लोगों का उत्पीड़न होता है।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा, ‘दुनिया के आठ में से 10 लोग जहां रहते हैं वहां वे अपने धर्म का खुलकर पालन नहीं कर सकते हैं। हम धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों और हिंसक चरमपंथियों की निंदा करते हैं, फिर चाहे पाकिस्तान के हिंदू, इराक के यजीदी, नॉर्थईस्ट नाइजीरिया के ईसाई और बर्मा के मुस्लिम हों।

पॉम्पियो ने ट्वीट करके कहा, ‘साथ मिलकर अमेरिका और उसके सहयोगियों ने सिद्धांतों की घोषणा में धार्मिक स्वतंत्रता को आगे बढ़ाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। हमने सभी जगह धार्मिक स्वतंत्रता का होने वाला उल्लंघन, आपत्ति और विरोध करने की कसम खाई है।

US Secy of State: More than 8 in 10 ppl in the world today live where they can’t practice their faith freely. We condemn terrorists&violent extremists who target religious minorities, be it Yezidis in Iraq, Hindus in Pakistan, Christians in northeast Nigeria, or Muslims in Burma. pic.twitter.com/Ni8cKYUCcn

— ANI (@ANI) February 6, 2020

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like