एल्पाइन कालेज में मैकेनिकल आटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तृतीय वर्ष के छात्र ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

Please Share
देहरादून: दून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज 31-03-2021 को 09ः45 बजे हर्षवीर सिंह मेहता पुत्र सहदेव सिंह मेहता, निवासी विंग नं 06 – डी/78, प्रेमनगर, देहरादून द्वारा थाने प्रेम नगर में आकर बताया गया कि एक लडका उसके घर किराये पर रहता है, जिसने अपने बैग के फीते से पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
इस सूचना पर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा फील्ड यूनिट द्वारा भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। शव का मौके पर ही पंचनामा भरा गया। मृतक के विषय में जानकारी की गयी जिसमे पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम दीपक सिंह पुत्र हयात सिंह, उम्र 23 वर्ष, मूल निवासी ग्रा अरोडी, बेरीनाग, जनपद पिथौरागढ है। मृतक वर्तमान में एल्पाइन कालेज में मैकेनिकल आटोमोबाइल में तृतीय वर्ष का छात्र था। शेष कार्यवाही प्रचलित है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like