ट्रेन की चपेट में आने से युवति की दर्दनाक मौत

Please Share

देहरादून: थाना रायपुर के अंतरगत बालावाला क्षेत्र में विजय लोक काॅलोनी के पास एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौता हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी जुटाकर मृतका की पहचान की। पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम स्वाती कश्यप है और मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली हैं।

बताया जा रहा है कि युवती पटरी के किनारे चल रही थी। इस दौरान वह अचानक ही ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौता हो गई। सहारनपुर के ग्राम चांचक, बिहारीगढ़, सहारनपुर के रूप में उसकी पचान की गई है। मृतका के मामा संदीप कश्यप ने बताया कि मृतिका उनके साथ गीतापुरम हर्रावाला में रहती थी। वह डीएवी कॉलेज से बीए (प्राइवेट) कर रही थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like