Uttarakhand: धामी कैबिनेट में आज लिए गए कई अहम फैसले, उत्तराखंड पुलिस के लिए बड़ी खुशखबरी, वन टाइम सेटलमेंट योजना पर बढ़ाया गया समय

Please Share
देहरादून: आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक में कई फैसले लिए गए। जो इस प्रकार से रहे। 
  • इंजीनियरिंग कॉलेजों में 146 सहायक प्रोफेसर का वेतन राज्य सरकार 31 मार्च 2022 तक वहन करेगी
  • राज्य कर्मचारियों के हित मे 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने पर लगाई गई मोहर
  • 1 जुलाई 2021 से मिलेगा बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ
  • एटीएफ फ्यूल पर वैट 2 प्रतिशत कम किया गया
  • पेट्रोल पंप के निर्माण में नियमों में दी जाएगी गई छूट
  • नगर पालिका श्रीनगर को नगर निगम बनाए जाने को मंजूरी
  • 5 तरह की कैटेगरी में ही अब उत्तराखंड में अस्पताल को मिलेगी संस्तुति, कैबिनेट ने लगाई मुहर, अब तक 9 से अधिक कैटेगरी में अस्पताल को मिलती थी संस्तुति
  • उत्तराखंड चकबंदी सेवा नियमावली के तहत 471 पदों के ढांचे को मिली मंजूरी
  • वन टाइम सेटेलमेंट योजना का समय मार्च 2022 तक बढ़ाया गया, पहले 24 सितम्बर 2021 तक था समय
  • नजूल भूमि पर आधारित पट्टे धारकों को फ्री होल्ड किये जाने पर लगी मुहर
  • नजूल भूमि पर पट्टे दिए जाने पर भी मुहर
  • आवास विकास परिषद के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों में जमीन बेचने पर लगी रोक को कैबिनेट ने हटाया
  • उत्तराखंड पशु चिकित्सा भर्ती नियमावली के तहत किए गए बदलाव
  • पशु चिकित्सक के लिए इंटरव्यू की बाध्यता को हटाया गया, अब लिखित परीक्षा पर होगी भर्ती
  • उपनल कर्मचारियों का मामला अगली कैबिनेट बैठक में आएगा
  • नरेंद्र नगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तपोवन क्षेत्र को बनाया गया नगर पंचायत
  • उधम सिंह नगर जनपद में नगला को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने को मंजूरी
  • जिला विकास प्राधिकरण पर टैक्स को लेकर बनी कैबिनेट की उप समिति की रिपार्ट, कैबिनेट में आने के बाद कुछ कुछ बदलाव के लिए फिर कुछ संशोधन के लिए सुझाव मांगे गए
  • उत्तराखंड पुलिस विभाग में सरकार ने लिए बड़े निर्णय
  • दरोगा रैंकर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने पर मुहर
  • आगे से दरोगो भर्ती के लिए रैंकर परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी
  • पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का लाभ देने के लिए सरकार ने लिए निर्णय
  • पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद अब पदोन्नति से ही भरे जाएंगे

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like