उत्तराखंड: व्यापारी को माफिया डॉन के नाम पर मिली हत्या की धमकी, पुलिस महकमा सतर्क

Please Share

हरिद्वार: प्रदेश में हरिद्वार में माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव के नाम से व्यापारी को धमकी दे रहे लखनऊ के एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही एक पुलिस टीम लखनऊ के लिए रवाना होगी।

कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए स्वतंत्र कुमार अरोड़ा पुत्र सुदर्शन लाल अरोड़ा निवासी शिव विहार कॉलोनी ने बताया कि उनकी बहन शिवानी लखनऊ में रहती है। उनकी बहन ने एमएल श्रीवास्तव पुत्र मुकुंदी लाल निवासी सी-132 ब्लॉक सी अलीगंज लखनऊ को किसी कार्य के लिए साढ़े बाइस लाख की रकम दी थी।उसकी बहन ने जब रकम वापस मांगी थी तब उसने दो चेक दे दिए थे, लेकिन वह चेक बाउंस हो गए। आरोप है कि कई दिन से वह अलग अलग मोबाइल फोन नंबरों से कॉल कर उसके साथ गाली गलौज कर हत्या की धमकी दे रहा था।

आरोप है कि आरोपी माफिया डॉन बबलू श्रीवास्वत का रिश्तेदार बताकर भी डरा धमका रहा था। कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर इस संबंध में गाली गलौज हत्या की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लखनऊ के लिए रवाना होगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like