Video Doon Police: दिल्ली से देहरादून तक कोकीन (Cocaine) सप्लाई का मुख्य विदेशी पैडलर जाँन बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, 31 लाख की 44.50 ग्राम कोकिन के साथ कोबरा गैंग के शातिर विदेशी पैडलर गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर दिनांक 13-08-2024 को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल /रेस्टोरेंट/ बार /वाहन तथा सदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर देहरादून में आयोजित होने वाली एक बडी पार्टी में दिल्ली से कोकिन (Cocaine) की सप्लाई करने देहरादून आया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान धोरण पुल कैनाल रोड के पास से एक विदेशी नागरिक PASCAl JOHN को 44.50 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 02 विदेशी पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश की नागरिक है तथा अक्सर अपने देश तंजानिया से दिल्ली आता जाता रहता है। वह कोकीन दिल्ली से लाता है तथा डिमांड के हिसाब से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंट/पेडलरों को सप्लाई करता है।
देहरादून में भी उसके द्वारा शहर में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों, कॉलेज, स्कूल व अन्य जगह डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है, जिसके लिए वह अपना कमीशन लेता है। उसके द्वारा पूर्व में अपने अन्य साथियों को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर देहरादून में एक पार्टी होनी थी जिसमें उसको कोकीन सप्लाई करने को कहा गया था तथा वह उक्त कोकीन को सप्लाई करने के लिये कुछ दिन पूर्व ही देहरादून आया था तथा आज उक्त कोकिन को पार्टी में सप्लाई करने के लिये जा रहा था।
अभियुक्त पास्कल जॉन S/O मैसिसी R/O इलाला सीबीडी सीबीडी पीसीओ दार ईएस सलाम, मूल रूप से तंजानिया का रहने वाला है जिस की उम्र 44 वर्ष की है, अस्थाई पता निकट कृष्णा स्वीट शॉप द्वारका, नई दिल्ली।
बरामदगी में अभियुक्त से 44.50 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 31 लाख), बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराज व 1 बस टिकट मिला।
गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक पी०डी० भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर, उप निरीक्षक संदीप कुमार चौकी प्रभारी कुठाल गेट, उप निरीक्षक शोएब अली चौकी प्रभारी आईटी पार्क, उप निरीक्षक प्रवेश रावत, कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल सुशील, कांस्टेबल प्रशान्त, कांस्टेबल मोहित, कांस्टेबल रविन्द्र, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल अमित भट्ट, व हेड कांस्टेबल किरण कुमार एसओजी शामिल थे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like