सिद्धार्थ शुक्ला ने पलटा गेम, बिग बॉस भी हैरान!

Please Share

नई दिल्ली:  बिग बॉस 13 टीआरपी की दौड़ में टॉप पर चल रह रहा है, सिद्धार्थ शुक्ला  रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज फिनाले में आ चुके हैं।  वहीं शहनाज गिल, आरती सिंह और माहिरा शर्मा पर एविक्शन की तलवार लटक रही है।  लेकिन हाल ही में एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने पारस छाबड़ा का साथ दिया और उन्होंने एविक्शन से बचा लिया  सिद्धार्थ शुक्ला के इस गेम को लेकर उन्हें घर के अंदर और बाहर दोनों ही जगह निशाना बनाया जा रहा है।   घर के बाहर कई टीवी सितारे उन्हें आरती सिंह को न बचाने के लिए कोस रहे हैं तो वहीं घर के अंदर खुद आरती सिंह और रश्मि देसाई भी सिद्धार्थ शुक्ला पर गुस्सा निकाल रहे हैं।

गौरतलब है कि आरती सिंह जब से बिग बॉस 13  में आई हैं, उनका कोई गेम नजर नहीं आया है।  सिद्धार्थ शुक्ला अकसर आरती सिंह को सेव करते आए हैं, और कई मौकों पर बिग बॉस  ने भी आरती को ट्विस्ट के जरिये बचा लिया है।  लेकिन अभी कहा जा रहा है कि इस चाबी वाले टास्क के दौरान माना जा रहा था कि सिद्धार्थ शुक्ला आरती सिंह को बचाएंगे।  लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला  ने शानदार गेम खेला और बिग बॉस भी सिद्धार्थ के दिमाग को नहीं पढ़ पाए। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने दोस्त पारस छाबड़ा को बचाया और पूरे गेम को ही पलटकर रख दिया।  इस तरह रश्मि देसाई और आसिम रियाज आरती सिंह को भड़का रहे हैं, वहीं आरती सिंह भी अपना गुस्सा सिद्धार्थ पर निकाल रही हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like